Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
निरवाना कंट्री सोसायटी के पीछे खाली पड़ी जमीन पर पड़े कबाड़ के ढेर में सोमवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी बढ़ गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से उठता घना काला धुआं दूर-दूर तक फैल गया, जिससे आसपास के कई किलोमीटर तक धुआं दिखने लगा। दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

दमकल अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल केंद्र सहित अन्य फायर स्टेशनों से कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया। वहीं कबाड़ में आग लगने की वजह से धुआं आसपास के घरों तक पहुंच गया। दमकल विभाग की ओर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।




