
Image Source : Social Media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 3 अप्रैल। गुरुग्राम पुलिस ने 3 किलो गांजे के साथ दो लोगों को पकड़ा है। दोनों को अलग-अलग जगह से पकड़ा गया है। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को अपराध शाखा सिकंदरपुर पुलिस ने देलायर हुसैन निवासी गांव बिलकलाई घाटी जिला कूच बिहार (पश्चिम-बंगाल) को नजदीक एचडीएफसी स्कूल सेक्टर-57 से 1 किलो 580 ग्राम अवैध गांजे समेत और नरेश निवासी गांव तलम नगर जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश) को अशोक विहार फेज-2 से 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा समेत पकड़ा।
पुलिस ने दोनों के पास से कुल 2 किलो 980 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।