
Bilkul Sateek News
हिसार, 3 मार्च। मिल गेट के विनोद नगर में सो रहे एक परिवार के सदस्यों पर अचानक छत का मलबा गिर गया। गनीमत यह रही की कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद नगर का रहने वाला जय भगवान अपनी पत्नी पूनम व दो बच्चे 5 वर्षीय शंकर और ढाई वर्षीय अभिषेक के साथ सो रहा था। आज तड़के अचानक छत का मलबा उनके ऊपर आ गिरा। जिससे जय भगवान, पूनम व दोनों बच्चे बाल बाल बच गए। जय भगवान को पांव में चोट लगी है। वहीं पूनम व दोनों बच्चों को भी मामूली चोट लगी है।
छत का मलबा गिरने से जिस चारपाई पर शंकर सो रहा था वह पूरी तरह टूट गई। वहीं सामान भी मलबे के नीचे दब गया। जय भगवान ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी आर्थिक मदद की जाए, ताकि वह अपने इस मकान को ठीक करवा सके।