
file photo source: social media
26 डिब्बी प्रतिबंधित सिगरेट बरामद
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, दिसंबर। गुरुग्राम पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट रखने और बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने कल मचान आहता के नजदीक एक खोखे पर प्रतिबंधित ई-सिगरेट और विदेशी सिगरेट रखने और बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिविल लाइन निवासी नीतू छीकारा से 9 डिब्बी अवैध ई-सिगरेट और 17 डिब्बी अवैध विदेशी सिगरेट बरामद की।