Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 07 अप्रैल 2026: हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की गुरुग्राम यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.90 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु पुत्र कुलदीप सिंह निवासी WZ-39, कृष्णा पार्क, गली नंबर-08, तिलक नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार, IPS के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, IPS के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
कैसे हुई कार्रवाई
इस संबंध में जानकारी देते हुए HSNCB गुरुग्राम यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि यूनिट में तैनात सहायक उप-निरीक्षक कपिल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक सेक्टर-47 स्थित होटल के पास नशीला पदार्थ सप्लाई करने आने वाला है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 5.90 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपी के नेटवर्क और अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। यदि कहीं भी नशा तस्करी से संबंधित जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।




