Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्लीः
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से करीब 12.91 किलो उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 12.91 करोड़ रुपये है। पुलिस अब आरोपियों के साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

कस्टम अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बैंकॉक से दिल्ली आई इंडिगो की फ्लाइट से उतरे एक यात्री को शक के आधार पर रोका गया। जब उसके सामान की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई तो उसमें कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। कस्टम टीम ने यात्री के बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से 13 पॉलिबैग बरामद हुए। इन बैग में हरे रंग का पदार्थ भरा था। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर इसके गांजा होने की पुष्टि हुई। इसका कुल वजन 12.91 किलो था। कस्टम विभाग ने गांजे को जब्त कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इस तस्करी के पीछे कौन सा बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है और दिल्ली में इसकी डिलीवरी किसे होनी थी।




