Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम: आपसी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया जब एक युवक पर कार से टक्कर मारकर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 की रात वह अपने दोस्त चंचल और अन्य साथियों के साथ रेवाड़ी से गुरुग्राम आ रहा था। सेक्टर-45 स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान उनकी मुलाकात गांव के ही मयंक और ललित से हुई। साथ बैठकर खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, खाना खाने के बाद जब वह अपने साथियों के साथ पैदल गांव कन्हई की ओर जा रहा था, तभी मयंक और ललित कार लेकर आए और जान से मारने की नीयत से उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में शिकायतकर्ता के पैर में चोट आई, जबकि उसके दोस्त चंचल के सीने और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी भी देकर फरार हो गए।
इस शिकायत पर थाना सेक्टर-40, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 अप्रैल 2026 को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयंक उर्फ मक्कू, निवासी गांव कन्हई, गुरुग्राम के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।




