Bilkul Sateek News
नई दिल्ली (परिधि धस्माना), 8 नवंबर। दिलशाद गार्डन में आज उत्तराखंड विजय दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसका आयोजन उत्तराखंड भ्रातृ मंडल दिलशाद गार्डन द्वारा किया गया। जिसमें गढ़वाल भ्रातृ मंडल और श्री ब्रदीनाथ मंदिर समिति का भी सहयोग रहा।
मालूम हो कि उत्तराखंड भ्रातृ मंडल दिलशाद गार्डन पिछले कई सालों से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है। इसी कड़ी में आज यहां विजय दिवस का बहुत ही धूमधाम से आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति, रीति रिवाज, भौगौलिक सुंदरता, तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों को दर्शाती शानदार प्रस्तुतियों के साथ रू-ब-रू कराया गया।
संस्था के अध्यक्ष राकेश बिंजोला, महासचिव कुंदन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष कांता प्रसाद डंड्रियाल और सांस्कृतिक सचिव सुमन नौटियाल ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।




