Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 12 नवंबर। फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर भूपेंद्र कौर आनंद ने आतंकी वारदात की निंदा करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों का सिरे से खंडन किया है। विश्वविद्यालय की तरफ से जारी प्रेस ऑफ नोट में वाइस चांसलर भपेंद्र कौर ने लिखा है कि पकड़े गए दो डॉक्टरों की गतिविधियों से विश्वविद्यालय का कोई भी संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने आगे लिखा है कि विवि प्रशासन पुलिस प्रशासन और जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रहा है। उन्होंने आगे लिखा है कि विवि की लैब सिर्फ पढ़ाई से संबंधित ही जांच होती हैं।
विवि ने अपने आधिकारिक बयान में ये भी कहा है कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और साख को धूमिल करने में लगे है जो की पूरी तरह से निंदनीय है।
उधर, फरीदाबाद पुलिस ने भी लालकिले धमाके में संदिग्ध आई20 के अल फलाह विवि के परिसर में 10-11 दिन तक खड़े होने की खबरों का खंडन किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा है कि संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया चैनल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबर प्रसारित हो रही है कि लाल किला दिल्ली के सामने विस्फोट हुई संदिग्ध आई20 कार पिछले 10/11 दिनों से अल-फलाह अस्पताल/यूनिवर्सिटी धौज में थी। फरीदाबाद पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करती है और इस खबर का खंडन करती है।
आपको बता दें गुरुग्राम में पंजीकृत आई20 कार के अल फलाह विवि में 10-11 दिन तक खड़े होने की खबरें कुछ मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म में लगातार प्रसारित हो रही हैं।




