
Video: चार बेटों समेत ट्रेन के आगे कूदा पिता, नजारा देख कांप उठी रूह, रोती बिलखती पत्नी ने बताया…
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 10 जून। फरीदाबाद में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्लभगढ़ में एक पिता ने अपने 4 बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। मौके पर ही पांचों की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के मनोज के रूप में हुई है। मनोज बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में पत्नी और बच्चों के साथ किराये पर रह रहा था। जीआरपी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय मनोज महतो आज अपने बच्चों को पार्क घुमाने के बहाने लाया था। दोपहर करीब 2 बजे रेलवे स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर के पास पहुंचा और दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के आगे अचानक बच्चों को लेकर कूद गया। फिलहाल ये नहीं पता चल सका कि उसने ये खिफनाज कदम किस कारण से उठाया। पार्क के बहाने ले गया था पति
जीआरपी पुलिस ने बताया कि मनोज की जेब से कुछ कागज मिले। जिसमें से एक फोन नंबर पर कॉल किया तो उसकी पत्नी प्रिया ने उठाया। पुलिस ने महिला को घटना की जानकारी दी। रोती बिलखती मौके पर पहुंची पत्नी ने कहा कि पता नहीं किन कारणों से ऐसा किया। वो तो बच्चों को पार्क घुमाने के लिए गया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।