
file photo source : social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 2 मई। देररात से हो रही बरसात ने दिल्ली एनसीआर समेत पूरे हरियाणा के मौसम के मिजाज को बदल दिया है। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई और हरियाणा के पानीपत समेत 3 जिलों में ओले पड़े हैं। कई जगहों पर आए आंधी-तूफान से पेड़ भी टूट कर गिर गए हैं। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, हिसार, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, भिवानी, झज्जर, जींद और महेंद्रगढ़ में देररात से ही बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। देर रात करनाल, पानीपत और कैथल में बारिश के साथ ओले गिरे थे।
मौसम विभाग के मुताबिक कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद व सिरसा, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में बारिश की संभावना है। रविवार को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में फिर बारिश का अनुमान है। वहीं सूबे के अधिकतम तापमान में बीते दिन बृहस्पतिवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा था। सबसे गर्म जिला सिरसा रहा।
Rainfall in District Gurugram on dated 02/05/2025 ( up till…8.00 AM)
Tehsil – Gurugram. . 45.(M.M)
Sub Tehsil – Kadipur .. 44. (M.M)
Sub Tehsil – Harsaru .. 44.(M.M)
Tehsil – Wazirabad….47.(M.M)
Sub Tehsil – Badshahpur… .17.(M.M)
Tehsil – Sohna .. 18.(M.M)
Tehsil – Manesar .. 25.M.M)
Tehsil – Pataudi … 5.(M.M)
Tehsil – Farukh Nagar … 18.(M.M