
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 6 जनवरी। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में बड़ा हादसा हो गया। यहां महफिल होटल की बिल्डिंग गिर गई। यह होटल डीसी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर था। जानकारी के अनुसार होटल की बिल्डिंग करीब सात बजे गिरी। इसकी जानकारी पुलिस को पास में ही परांठे की रेहड़ी लगाने वाले ने पुलिस को दी। पुलिस ने इस ओर जाने वाले रास्तों को पहले ही बंद कर दिया था।
बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले बिल्डिंग के भीतर काम चल रहा था। इस दौरान पिलर्स में दरारें आ गई थी। सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने दावा किसा था कि बिल्डिंग को कोई खतरा नहीं है।
लेकिन, अब जिस तरह से बिल्डिंग भरभराकर गिर गई, उससे अधिकारियों के दावों की पोल खुल गई है। पुलिस ने एहतियातन बिल्डिंग की तरफ जाने वाले रास्ते को पहले से ही बंद करके रखा हुआ था। जिससे किसी भी तरह का नुकसान ना हो।