
Bilkul Sateek News
नरवाना, 5 अप्रैल। जींद में एक पति ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दंपति के चार बच्चे हैं। दोनों की शादी 11 साल पहले हुई थी। नरवाना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के भूना निवासी सूरज और उसकी 28 वर्षीय पत्नी नेहा पिछले काफी समय से नरवाना की इंदिरा कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। सूरज राजमिस्त्री का काम करता था और नेहा निजी स्कूल में खाना बनाने का काम कर रही थी। आज सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सूरज ने चटनी कूटने वाली कूंडी नेहा के सिर में दे मारी। जिससे नेहा लहूलुहान होकर गिर गई। इसके बाद सूरज गुस्से में बाहर चला गया। नेहा ने मौके पर ही दमतोड़ दिया।
सूरज और नेहा की तीन लड़कियां और एक लड़का है। सूरज को नेहा पर शक था कि उसका स्कूल में काम करने वाले गॉर्ड के साथ चक्कर चल रहा है। सुबह दोनों की इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिससे गुस्साए सूरज ने नेहा की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सूरज अपना मोबाइल तोड़ कर वहीं फेंक गया और नेहा का मोबाइल अपने साथ लेकर भाग गया। वहीं एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घर की दीवार पर लिखाा अब सोनू की बारी है।