
चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड (D.El.Ed) परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षाएं 3 मार्च 2025 से शुरू होंगी, जिनमें लगभग 5,070 छात्र-अध्यापक शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020-2022, 2021-2023 के छात्रों को मर्सी चांस और वर्ष 2022-2024 (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) व 2023-2025 (प्रथम वर्ष) के छात्र परीक्षा में री-एपियर होंगे।
सभी संस्थान/कॉलेज के प्राचार्य या संस्था प्रमुख अपने लॉग-इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र-अध्यापक अपने संस्थान से संपर्क कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थी आधार कार्ड या फोटो आईडी में दर्ज अपने विवरण अपडेट करवाएं। यदि विवरण अपडेशन में त्रुटि होगी, तो परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
बाह्य प्रायोगिक परीक्षा संबंधित जिलों की DIET में होगी। आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा शिक्षण संस्थानों में करवाई जाएगी। सभी संस्थानों को 27 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच SIP मूल्यांकन और प्रायोगिक अंकों को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। देरी से अंक भेजने पर जुर्माना: ₹500 प्रति छात्र या अधिकतम ₹5000 प्रति संस्थान। अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।