
चंडीगढ़ : किसान आंदोलन के प्रमुख नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ डॉक्टरों की एक टीम मौजूद है, जो लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।
जानकारी के मुताबिक, डल्लेवाल कई दिनों से किसान आंदोलन में सक्रिय थे और लगातार प्रदर्शनकारियों के साथ डटे हुए थे। संघर्ष और बदलते मौसम की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर करने का फैसला लिया।
जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ने की खबर से आंदोलनकारी किसानों में चिंता बढ़ गई है। प्रदर्शनकारियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। डल्लेवाल किसानों के अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और आंदोलन में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।