चंडीगढ़: मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत हरियाणा के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) के साथ-साथ हरियाणा के जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में गरज के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे अचानक आंधी आ सकती है।
हिसार मौसम केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 21 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 से 20 फरवरी के बीच कई जिलों में बादल छाए रहने और 20 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। 21 फरवरी के बाद मौसम शुष्क रहेगा।
आज सुबह 20 फरवरी को जारी अनुमान के अनुसार यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में मध्यम स्तर के तूफान (40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं) के साथ बिजली गिरने की संभावना। IMD Chandigarh ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि अगले 2-3 घंटों में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।



