
file photo source: social media
जींद: हरियाणा के जींद में दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार सवार लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। जींद के नेशनल हाईवे-152 डी पर भिड़ताना गांव के पास संडे देर रात को उनकाा स्कॉर्पियो वाहन हादसे को शिकार हो गया।
वाहन में सवार दो युवक घायल हो गए। जबकि, दो महिलाओं की तौत हो गई। मृतकों की पहचान नोएडा निवासी 35 वर्षीय सुप्रिया और 22 वर्षीय सुषमा के रूप में हुई है। घायल 38 वर्षीय अर्जुन और 22 वर्षीय सैफ को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया।
उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी अर्जुन, सैफ, सुप्रिया व सुषमा माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गए हुए थे। वैष्णा देवी से वापस लौटते समय नेशनल हाईवे 152-डी पर रात 9 बजे के करीब उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर भिड़ताना के पास हाईवे की रेलिंग तोड़कर नीचे खेतों में जा गिरी। इसमें स्कॉर्पियो सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
चारों को जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां दोनों महिलाओं सुषमा व सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अर्जुन व सैफ को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
गाड़ी रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी है। हादसे के बाद चारों गाड़ी में बुरी तरह से फंसे हुए थे। इन्हें मुश्किल से निकाला गया और सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।