
Image source : Social Media
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़: मौसम की मार लोगों पर भारी पड़ रही है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में लोगों की कंपकंपी छूट रही है। तापमान गिरता जा रहा है। इस बीच कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। इधर, पहाड़ों खासकर उत्तराखंड और हिमाचल में एक बार फिर मौसम बदल गया है।
मौसम विज्ञानियों ने 9 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी है। प्रदेश के 11 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिमी जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से रविवार और सोमवार को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अलावा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में कोहरे का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया था।