Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
पश्चिम विहार वेस्ट थाने में शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाने के एसएचओ को भी लाइन भेज दिया गया है। अब थाने के एटीओ एसएचओ का कार्यभार संभाल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, 26 मार्च को थाने में झगड़े से जुड़ा मामला दर्ज हुआ। आरोप है कि एसआई ने आरोपी पक्ष को राहत दिलाने और मामले में कार्रवाई प्रभावित करने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में तीन लाख रुपये में सौदा तय कर लिया गया। पीड़ित पक्ष ने रिश्वतखोरी से परेशान होकर सीबीआई को शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की और कई दिनों तक दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत को रिकॉर्ड किया। सुबूत मिलने पर सीबीआई ने जाल बिछाया।
शुक्रवार को जब एसआई थाने में ही रिश्वत ले रहा था तो सीबीआई की टीम ने उसे दबोच लिया। सीबीआई टीम ने आरोपी से एक लाख रुपये बरामद किए और उसे अपने साथ ले जाकर आगे की।
सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया। साथ ही एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है।




