आप सभी आमजन को सूचित किया जाता है कि सुलतानपुर रोड पर फरुखनगर रेलवे फाटक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टी औऱ वाहनो के सुगम संचालन के लिए इस सडक मार्ग पर वाहनो का आवागमन 05 दिनो तक प्रतिबंधित रहेगा।
जो वाहन चालक गुरुग्राम के रास्ते फरुखनगर, झज्जर की ओऱ जाना चाहते हैं वो सभी वाहन चालक रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाईपास का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा जो वाहन चालक झज्जर फरुखनगर से गुरुग्राम की ओर जाना चाहते हैं वो सभी वाहन चालक झज्जर बाईपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाएंगे। जो वाहन चालक पटोदी झज्जर KMP फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम की ओर जाने चाहते है वे KMP फ्लाईओवर से पटोदी पचगाव के रास्ते गुरुग्राम की ओऱ जाएगें। फरुखनगर से गुरुग्राम की और जाने वाले वाहन चालक बदली (दिल्ली) के रास्ते गुरुग्राम की ओर जा सकते हैं।




