Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
गुड़गांव के रामपुरा इलाके में मंगलवार रात दो सहकर्मियों के बीच छोटे से विवाद ने इतना खूंखार रूप ले लिया कि एक युवक की बेहद दर्दनाक मौत हो गई। गुस्से में एक युवक ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से हवा भर दी, जिससे उसकी आंत फट गई और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के हरविंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने हरविंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी नरेश को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार हरविंद्र और नरेश एक ही कंपनी में काम करते थे। मंगलवार रात दोनों सहकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में नरेश ने वहां रखे एयर कंप्रेसर का नोजल हरविंद्र के प्राइवेट पार्ट पर लगाकर हवा चालू कर दी। हवा का दबाव इतना तेज था कि कुछ ही सेकंड में हरविंद्र के पेट में अत्यधिक हवा भर गई। उसकी हालत बिगड़ गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर की माने तो अत्यधिक प्रेशर के कारण पीड़ित की आंत फट गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
खेड़की दौला थाना पुलिस अधिकारी के अनुसार मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी नरेश की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।




