Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ कर बवाना थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान औचंदी गांव के अनिल के रूप में हुई है। उससे 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद हुए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है कि आरोपी के साथ और कौन कौन जुड़ा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को बवाना थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि बवाना डीएसआईडीसी के सेक्टर-2 में एलपीजी सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। पुलिस ने नाका लगाकर एक टेंपो को रोका। जब टेंपो की तलाशी ली गई तो उससे 27 सिलेंडर बरामद हुए। इसके बाद चालक अनिल को पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि उसके पास और सिलेंडर सेक्टर-2 में दो कमरों और एक आयरन रूम में रखे हैं। पुलिस ने तुरंत छापा मारा और वहां से 24 सिलेंडर बरामद किए। एक और जगह से भी सिलेंडर बरामद हुए इस तरह उसके पास से 75 सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।




