Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
गुड़गांव इलाके के सोहना स्थित एक फार्महाउस मालिक की उसी के फार्महाउस में ईंट-पत्थरों व तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। फार्महाउस मालिक की पहचान घाटा के राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फार्महाउस पर रहने वाला नौकर फिलहाल फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

परिजन के अनुसार, राहुल रविवार को हरचंदपुर गांव के पास स्थित अपने फॉर्म हाउस पर गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजन ने बार बार फोन लगाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब परिजन फॉर्म हाउस पहुंचे तो वहां राहुल का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव पर ईंट पत्थर से वार किया गया था।
परिजन ने बताया कि राहुल ने फॉर्म हाउस पर एक नौकर रखा हुआ था, जो घटना के बाद से लापता है। उन्होंने सीधे उसी पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि राहुल की हत्या ईंट-पत्थरों और किसी तेजधार हथियार से की गई है। सदर सोहना थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह भेज दिया है। पुलिस ने फरार नौकर की तलाश शुरू कर दी है।




