तावडू में 15 फरवरी 2026 को प्रस्तावित रैली को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सोहना से तावडू की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसी अवधि में सोहना शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं। पलवल की ओर से सोहना-तावडू जाने वाले वाहन चालक मुंबई एक्सप्रेसवे और KMP के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। वहीं फरीदाबाद से वाया सोहना तावडू जाने वाले चालकों को भी मुंबई एक्सप्रेसवे और KMP का उपयोग करने की सलाह दी गई है। आमजन से अपील है कि तय समय और रूट डायवर्जन का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा



