गुड़गांव:
सदर थाना इलाके के नाहरपुर रूपा गांव में किराए के मकान में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान धीरज के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अमेठी जिले के गौरीगंज गांव के रहने वाले थे और उद्योग विहार की एक कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

परिवार के अनुसार, आठ महीने पहले ही धीरज की शादी हुई थी। उसकी पत्नी गांव में धीरज के घर पर रहती है। रविवार को धीरज पूरे दिन घर पर ही था। जब देर शाम तक उसका दरवाजा बंद रहा तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने कमरे की जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट या चिट्ठी नहीं मिली। इस तरह फंदे पर लटकने के पीछे के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।




