
Bilkul Sateek News
नोएडा, 3 मार्च। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिटबुल कुत्ता एक लड़के को बुरी तरह से काट रहा है। लड़का चीख रहा है और उससे बचने की लगातार कोशिश कर रहा था।
वायरल वीडियो सेक्टर 108 का है। यहां पर सी 100 में कुत्तों का एक शेल्टर होम खुला हुआ है। इसमें वही कार्य करने वाले एक लड़के को पिटबुल कुत्ते ने बुरी तरह से काट लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुत्ते ने लड़के की टांग को अपने मुंह में बुरी तरह से दबाया हुआ है और लड़का उसकी पकड़ से छूटने के लिए पूरा जोर लगा रहा है और बुरी तरह से दर्द से कराह रहा है। किसी तरह से वह पिटबुल कुत्ते के जबड़े से अपने पैर को बाहर निकाल पाया। बाहर से लोगों ने भी बहुत पत्थर डंडे मारे पानी फेंका, तब जाकर किसी तरह से लड़का पिटबुल कुत्ते की पकड़ से छूट पाया। स्थानीय लोगांे का आरोप है कि कुछ लोगों ने खतरानक नस्लों के कुत्ते पाले हुए हैं, जिन पर अंकुश नहीं है।