Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
गुड़गांव के मानेसर के आईएमटी चौक फ्लाईओवर पर गुरुवार रात सड़क हादसे में ट्रक से टेंपो टकरा गया। इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान टेंपो चालक शंकर बिंद, हेल्पर सुनील कुमार और उनके जानकार रामराज प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार दो भाई टेंपो लेकर भिवाड़ी से दिल्ली जा रहे थे। दोनों भाई अलग-अलग टेंपो में सवार थे। बड़ा भाई शंकर आगे वाला टेंपो को चला रहा था और छोटा भाई पीछे वाला टेंपो। शंकर के साथ सुनील कुमार और रामराज थे। जब वह आईएमटी चौक के पास पहुंचे तो शंकर के टेंपो की आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही शंकर, सुनील और रामराज उसमें फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। छोटा भाई दुर्गा प्रसाद पहले सोचा कि शायद जाम लग गया है टेंपो चलने लगेगा। लेकिन काफी देर तक जब टेंपो आगे नहीं हुआ तो उसे शक हुआ। उसने अपने टेंपो को एक साइड में खड़े करके जब आगे जाकर देखा तो उसके भाई समेत तीनों की आखिरी सांसें चल रही थी। किसी तरह उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इसमें देखा जाएगा कि यह हादसा किसकी गलती से हुआ है।




