Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रेजिडेंट हरीश सबरवाल के आह्वान पर गुरुग्राम में संगठन की इकाई के प्रधान हुकम चन्द शर्मा एवं जनरल सेक्रेटरी प्रदीप बी. मोदी समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रेजिडेंट हरीश सबरवाल एवं सभी पदाधिकारियो का स्वागत करेगें और आगे की रणनीति को लेकर आपस में मंत्रणा करेंगे।


ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रेजिडेंट हरीश सबरवालये बैठक 12 मई यानी मंगलवार को सेक्टर 29 के बीकानेर वाला में सुबह 10 बजे से शुरू होगीं। जिसमें स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के अलावा गुरुग्राम ट्रांसपोर्ट के प्रधान हुकुमचंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे। सभी पदाधिकारी ट्रांसपोर्टरों से इस मुहिम में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने की अपील की जाएगी। दरअसल प्रदीप बी. मोदी ने ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते डीजल के दाम, टोल टैक्स, इंश्योरेंस, परमिट शुल्क और ECC/Green Tax के कारण ट्रांसपोर्ट कारोबार गंभीर संकट में पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि BS-VI जैसी नई और comparatively cleaner गाड़ियों पर भी ECC और Green Tax लगाया जा रहा है, जो ट्रांसपोर्टरों के साथ अन्याय है। प्रदीप मोदी ने सवाल उठाया कि जब ये वाहन सरकार के pollution norms का पालन कर रहे हैं, तो उन पर अतिरिक्त टैक्स क्यों लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और NCR की सप्लाई चेन पूरी तरह ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर निर्भर है। राशन, दवाइयां, फल-सब्जियां और औद्योगिक सामान ट्रकों के जरिए ही पहुंचता है। ऐसे में यदि ट्रक संचालन ठप होता है, तो व्यापार और आम जनजीवन दोनों प्रभावित होंगे।
प्रदीप मोदी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट संगठनों ने 21, 22 और 23 मई को दिल्ली में पूर्ण चक्का जाम का निर्णय लिया है। इस दौरान कोई भी commercial वाहन नहीं चलाया जाएगा। उन्होंने सरकार से ECC और Green Tax में बढ़ोतरी वापस लेने, BS-VI वाहनों से ECC हटाने और BS-IV वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने की मांग की।
उन्होंने सभी ट्रांसपोर्टरों से आंदोलन को शांतिपूर्ण, संगठित और एकजुट होकर सफल बनाने की अपील की।
