Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
शंकर की ढाणी में युवती की हत्या, बेड में छुपाया शव
गुरुग्राम के शंकर की ढाणी इलाके में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले युवती का गला घोंटा और फिर शव को बेड के अंदर छुपाकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक, 11 मई 2026 को थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर को सूचना मिली थी कि बासकुसला गांव स्थित शंकर की ढाणी में एक लड़की का शव घर के अंदर बेड में छुपाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फिंगरप्रिंट और सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल की जांच की।
मृतका की पहचान सोनी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरदोई गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी।
12 मई को मृतका के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसके मामा का बेटा देवेश कुमार उर्फ रिंकू ने सोनी की गला घोंटकर हत्या की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
