Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम साइबर पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट टिकट फ्रॉड मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर Zomato के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को नकली टिकट बेचने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, सितंबर 2024 में Zomato की तरफ से शिकायत दी गई थी कि कुछ लोग फर्जी वेबसाइट और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकट बेच रहे हैं। जबकि कॉन्सर्ट टिकट बेचने का अधिकार सिर्फ Zomato के पास था।
जांच के दौरान पुलिस ने 11 मई 2026 को गुरुग्राम से 22 वर्षीय प्रियांशु कुशवाह को गिरफ्तार किया। वह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, प्रियांशु ने आरोपी नितिन के कहने पर फर्जी वेबसाइट तैयार की थी। इसके बदले उसे 5 हजार रुपये मिले थे।
पुलिस ने बताया कि प्रियांशु ने गाजियाबाद से BCA की पढ़ाई की है और फिलहाल देहरादून में फ्रीलांस वेबसाइट डिजाइनिंग का काम करता है।
इस मामले में नितिन और विष्णु नाम के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और ठगी से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।
