Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
तिलक नगर के मॉल रोड पर सिंगला रेस्टोरेंट के सामने कार की मामूली सी साइड बाइक पर लगने को लेकर शुरू हुए विवाद में भीड़ ने बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के पिता तरुण राज अरोड़ा की कार पर हमला कर दिया। अभिनव अरोड़ा उस समय कार में नहीं थे। उनके पिता कार चला रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है।

दरअसल बाइक से गाड़ी के टकराने के बाद बाइक के पास खड़े लोगों ने इसे रैश ड्राइविंग बताते हुए बहस शुरू कर दी। विवाद तेज होते ही दूसरे पक्ष के लोगों और आसपास की भीड़ ने कार के बोनेट और खिड़कियों पर अपने कड़ों से हमला बोल दिया। कार के शीशे टूट गए और काफी नुकसान हुआ। अभिनव अरोड़ा के पिता ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें कार पर हमला और परिवार के घबराए हुए सदस्य दिख रहे हैं। घटना में किसी भी पक्ष को कोई चोट नहीं आई। फिर भी शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया।
ये हैं अभिनव अरोड़ा
अभिनव अरोड़ा एक 10 वर्षीय बाल कथावाचक और सोशल मीडिया स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर हैं, जो धार्मिक कथाओं और प्रवचनों के लिए काफी चर्चित हैं।




