Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 08 अप्रैल 2026: गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कथित मजाक ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अप्रैल 2026 को अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि हरविंदर नामक व्यक्ति, जो लड़ाई-झगड़े में घायल होकर भर्ती हुआ था, उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव का निरीक्षण करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया। साथ ही सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।
मृतक के भाई द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, हरविंदर (उम्र 38 वर्ष), जो मूल रूप से अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का निवासी था, गुरुग्राम के सेक्टर-82A स्थित एक वर्कशॉप में काम करता था। आरोप है कि उसी वर्कशॉप में काम करने वाले एक व्यक्ति ने मजाक के दौरान एयर गन/पाइप का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ खतरनाक हरकत की, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
शिकायत के आधार पर थाना खेड़की दौला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 अप्रैल 2026 को आरोपी को रामपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नरेश कुमार (उम्र 40 वर्ष), निवासी खेडली गुर्जर, जिला डींग (राजस्थान) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी एक ही वर्कशॉप में कार्यरत थे। घटना वाले दिन दोनों के बीच मजाक-मजाक में कहासुनी हो गई, जो बाद में गंभीर रूप ले गई। इसी दौरान आरोपी द्वारा की गई हरकत के कारण हरविंदर की हालत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है और जांच अभी जारी है।




