Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 13 मार्च। गुरुग्राम पुलिस ने एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना सेक्टर-9 की पुलिस ने मकान नंबर 571 सेक्टर-9 से 1 युवक को अवैध गांजे समेत पकड़ा। आरोपी की पहचान साहिल खान उर्फ साहिल मल्ला निवासी ज्योति पार्क वर्तमान निवासी सेक्टर-9 के रूप में हुई।
पुलिस ने एन.डी.पी.एस. अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा नजफगढ़ से लेकर आया था और गुरुग्राम में बेचने वाला था, परंतु गांजा बेचने से पहले ही पुलिस ने उसको पकड़ लिया।



