Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 13 नवंबर। गुरुग्राम पुलिस ने हफ्ता वसूली को लेकर परिवार के ही 17 वर्षीय सदस्य को गोली मारने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 पिस्टल और 1 कारतूस भी बरामद किया है। परिवार के सदस्यों के बीच 2 नवंबर को लड़ाई हुई थी। पुलिस इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी ग्वाल पहाड़ी ने इस मामले में शामिल 2 आरोपियों को कल गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान हरेंद्र (उम्र-22 वर्ष) व जयप्रकाश (उम्र 39 वर्ष) दोनों निवासी ग्वाल पहाड़ी जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई। आरोपियों को कल अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया।
पुलिस हिरासत रिमांड व पुलिस पूछताछ में पता चला कि हरेंद्र, जयप्रकाश और पीड़ित पक्ष एक ही परिवार के हैं। आरोपियों ने बताया कि वे दोनों के दादा भाई (दोनों पक्षों) हैं, इनकी पुस्तैनी जमीन पर पीड़ित धनराज व उसके चाचा करतार के साथ जयप्रकाश का रेहड़ी के किराए को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी रंजिश रखते हुए हरेंद्र ने गोली चलाकर जानलेवा हमला किया और जयप्रकाश ने मारपीट करने की वारदात को अंजाम दिया था।



