
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 6 जून। फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में आज से चौथे सांसद खेल महोत्सव का केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शुभारंभ किया। वहीं, उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला भी बढ़ाया और उन्हें अच्छी खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर जिलो के तमाम आला अधिकारी, विधायक गण और पार्टी कार्यकर्ताओ समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हर साल संसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है और इस बार जिले में 6400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जो एक बड़ी बात है।
गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर देश के हर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज फरीदाबाद में चौथे सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इन खेलों के पीछे प्रधानमंत्री मोदी की लंबी सोच है की दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। इसी सोच के तहत आज दुनिया में ओलंपिक या पैरालंपिक या एशियाई खेल जैसे आयोजन हो उसमें भारत का प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा के खिलाड़ियों पर गर्व है जो देश के तमाम खिलाड़ियों में से 40 प्रतिशत हरियाणा के खिलाड़ी परचम लहरा रहे हैं और देश के साथ-साथ हरियाणा का भी यह खिलाड़ी गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सालों के मुकाबले इस चौथे सांसद खेल महोत्सव में भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और इस बार 6400 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिले के आला अधिकारियों और विधायकों समेत कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस मौके पर उन्होंने भाग लेने वाले खिलाड़ियों का भी धन्यवाद किया और कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि खिलाड़ी अच्छी खेल भावना के तहत अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।
राहुल गांधी के दौरे और कांग्रेस के संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां लोकतंत्र है और लोकतंत्र में सभी को अपना हक है, लेकिन यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि संगठन का क्या स्वरूप होगा वहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा का सत्र आगामी जुलाई में रखा गया है और सभी को अपनी बात कहने का पूरा मौका मिलेगा।