Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 6 नवंबर। राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि तिगांव विधानसभा में कोई भी कूड़ा घर नहीं बनेगा। उन्होंने तिगांव की जनता से अनुरोध किया कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। उन्होंने आरोप लगायाकि कुछ लोग राजनीति लाभ के लिए तिगांव की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तिगांव विधानसभा में कूड़ा घर को लेकर सरकार की कोई योजना नहीं है।




