
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 30 जून। राष्ट्रीय एकता वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम सिंह भाटी ने आज यहां प्रेस वार्ता करते हुए अपनी संस्था के एजेंडे के बारे में जानकारी दी। जिसके तहत उनकी संस्था प्रदेश में रोहिंग्या को चिन्हित करके प्रशासन को सूचना देगी। वहीं, उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन के माध्यम से तीन अन्य मुख्य मांगे भी रखी है। जिसमें उत्तराखंड की तर्ज पर राज्य में सम्मान नागरिकता संहिता लागू करने की बात कही गई है। वहीं, जिनके पास तीन बच्चे हैं उन्हें तमाम सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए और साथ ही विदेश में शादी करने वालों की नागरिकता समाप्त करने की बात मुख्य रूप से यह संस्था उठाने जा रही है।
पत्रकार से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय एकता वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुकम सिंह भाटी ने कहा कि हिंदू एकता वाहिनी ने तय किया है कि फरीदाबाद में एक से 15 जुलाई तक जिले में रहने वाले रोहिंग्या को चिन्हित करके प्रशासन को अवगत कराना है, ताकि उन्हें यहां से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ फरीदाबाद ही नहीं पूरे हरियाणा में चलाया जाएगा, क्योंकि हिंदू एकता वाहिनी पूरे प्रदेश में काम कर रही है। इसके अलावा उनकी संस्था उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेगी, जिसमें मांग की जाएगी कि उत्तराखंड की तर्ज पर हरियाणा में भी समान नागरिकता संहिता लागू की जाए तथा जिनके तीन बच्चे हैं उन्हें तमाम सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्हें वोट के अधिकार से भी वंचित किया जाना चाहिए। दूसरी मांग के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जो भारतीय नागरिक विदेश में शादी करवाता है, उसकी शादी की तारीख से ही नागरिकता समाप्त कर देनी चाहिए। वहीं तीसरी मांग रखते हुए उन्होंने कहा की जो लड़की अपने मां-बाप की मर्जी के खिलाफ मंदिर, चर्च, मस्जिद या आर्य समाज में शादी करती है उसे जायदाद से बेदखल किया जाए।