
38वें सूरजकुंड मेले का समापन दिवस
पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने हरियाणवीं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गाई रागिनी
पर्यटन मंत्री ने किया थीम स्टेट व बिम्सटेक देशों के स्टॉलों का दौरा
हरियाणवीं संस्कृति के ठिकाने आपणा घर में पगड़ी बंधवाई
बताया क्यों है कबड्डी, कुश्ती व खेलों में नंबर एक हरियाणा
रागनी के माध्यम से वहां मौजूद लोगों को लुभाया
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 23 फरवरी। 38वें सूरजकुंड मेले के समापन दिवस पर आज पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने जहां थीम स्टेट और बिम्सटेक देशों के स्टॉलों का दौरा किया। वहीं उन्होंने हरियाणवी संस्कृति की पहचान हरियाणवी पगड़ी भी बंधवाई।
इस मौके पर वह इतने प्रसन्न दिखाई दिए की पगड़ी पहनने के बाद उन्होंने हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रागनी गाई और मेले के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उनकी रागनी सुनकर मेले में आए दर्शक भी गदगद हो उठे।