file photo source: social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 19 मार्च। गुरुग्राम पुलिस ने गांजा उपलब्ध करवाने के मामले में एक आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी को जल्द ही अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च को को अपराध शाखा सिकंदरपुर ने सिंघा चौक के नजदीक से 1 युवक को अवैध गांजे समेत पकड़ा था। आरोपी की पहचान सतेंद्र निवासी गांव बढ़ेरा जिला भिंड (मध्य-प्रदेश) वर्तमान निवासी राजीव नगर गुरुग्राम के रूप में हुई थी। आरोपी के पास से 1 किलो 166 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज किया गया।
अपराध शाखा सिकंदरपुर गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में सतेंद्र को गांजा उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को मंगलवार को भिंड (मध्य-प्रदेश) से पकड़ा। आरोपी की पहचान मेघ सिंह निवासी गांव रामपुरा जिला भिंड (मध्य-प्रदेश) के रूप में हुई है।
मेघ सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला मध्यप्रदेश में भी दर्ज है



