
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 22 फरवरी। श्री खाटूश्याम प्रचार मंडल गुरुग्राम का तीन दिवसीय 37वां श्री श्याम बसंत महोत्सव का आयोजन आज से शुरू हरो गया। 24 फरवरी तक चलने वाला महोत्सव हर साल की तरह इस साल भी बड़े भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है।
श्री खाटूश्याम प्रचार मंडल के प्रधान राजकुमार कौशिक और कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप मोदी ने बताया कि आज सिद्धेश्वर मंदिर से भव्य शोभायात्रा, कलश, ध्वजा एवं सूरजगढ़ का निशान यात्रा निकाली जा रही है। महोत्सव के दूसरे दिन रविवार सुबह 10 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ संदीप सुल्तानिया द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन भी श्री सिद्धेश्वर मंदिर के प्रांगण में होगा। सोमवार को तीसरेे एवं अंतिम दिन श्री श्याम बाबा का भव्य जागरण रात्रि 8 बजे से सुबह 5 बजे तक जेल काम्प्लेक्स सिद्धेश्वर चौक के पास किया जाएगा। श्री श्याम बसंत महोत्सव में भजन गायक वृंदावन से चित्र विचित्र जी महाराज, बिहार से रेशमी शर्मा, दिल्ली से धर्म नागर, पिंजौर से मुकेश मुदगल अपनी मधुर वाणी से उपस्थित श्रद्धालुओं को भजनों का रसपान कराएंगे। मंडल की ओर से गुरुग्राम के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया गया है।