
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 27 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कहा कि आपातकाल के दौरान जनता पर अंग्रेजों के समय से भी ज्यादा अत्याचार हुए थे। मुख्यमंत्री यहां गुरुग्राम विश्वविद्यालय में महिला मॉक पार्लियामेंट को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य तथा युवा एवं महिलाओं को संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी देने और लोकतांत्रिक सहभागिता में उनकी भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन के प्रमुख अंश…
25 जून देश के इतिहास का एक काला दिन
25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी घोषित की गई
इमरजेंसी के दौरान जिन लोगों ने यातनाएं सही उन्हें याद करने का यह दिन
कॉंग्रेस की चौथी पीढ़ी का युवराज आज चुनी हुई सरकार व पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है।
चुनाव में अयोग्य घोषित होने के बाद पूरे देश का गला घोटने का काम किया गया
अयोग्य घोषित होते ही रात 12 बजे इमरजेंसी लगा दी गई
इमरजेंसी के दौरान अंग्रेजों के समय से भी ज्यादा अत्याचार लोगों पर हुए
उस समय की सरकार ने संविधान को रौंदने का किया काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने ली है एक नई करवट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश संविधान के अनुरूप चल रहा है।
सरदार पटेल ने देश की रियासतों की एकजुटता में अहम भूमिका निभाई, इनके जिम्मे एक कश्मीर का मसला था जिसका देश का लंबे समय तक भुगतान किया
मुख्यमंत्री ने विपक्ष से पूछा, देश के इस काले अध्याय तथा 1984 के नरसंहार के लिए देश से कब माफी मांगेंगे
संसद ईंटो की इमारत नहीं यह लोकतंत्र का मंदिर, विपक्ष के आचरण से उसकी गरिमा लगातार गिरी
विपक्ष ने एक नए दौर की शुरुआत की है जिसमें देश के संविधान तथा संवैधानिक पदों का सम्मान नहीं किया जा रहा।
पार्लियामेंट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग देश के हित में होता है
पार्लियामेंट में बोला गया एक-एक शब्द समाज की तस्वीर को बदलने का करता है काम
पार्लियामेंट देश के लोगों की आकांक्षाओं का है प्रतिबिंब
विपक्ष ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर तक के पद का भी नहीं किया सम्मान
2047 तक क्रांतिकारी वीरों के सपनों का भारत बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प