Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 30 जून। गुरुग्राम के सेक्टर 53 स्थित सरस्वती कुंज में आज बुलडोजरों ने निर्माणाधीन 4 मकानों को ढहा दिया। इसके अलावा फिनिशिंग स्टेज वाली 2 इमारतों को भी सील किया गया। वहीं, दो लेबर रूमों को भी गिरा दिया गया।
डीटीपीई की टीमें आज पुलिस बल के साथ सेक्टर 53 थाना और एचएसईएनबी के क्षेत्राधिकार मंे आने वाले सेक्टर 53 स्थित सरस्वती कुंज पहुंची और वहां पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों को बुलडोजर से धाराशाई किया।



