Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 13 मार्च। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केंद्र को फिर से चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द गाय को राष्ट्र माता घोषित करें नहीं तो कठोर निर्णय लेना पड़ेगा।
गो प्रतिष्ठा प्रतीक्षा कार्यक्रम में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने सरकार और सभी विपक्षी दलों को गो माता के प्रति अपना मत स्पष्ट करने के लिए 17 मार्च तक का समय दिया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार 17 मार्च तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे और पूरे देश में गो हत्या पूर्णतः प्रतिबंधित करवाए। अन्यथा हम 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे। कार्यक्रम के आयोजक अमित शर्मा ने शंकराचार्य का पादुका पूजन किया और सभी आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
शंकराचार्य के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज ने बताया कि इससे पहले सेक्टर 9 में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविनुक्तेश्वरानंद सरस्वती की भव्य शोभायात्रा भक्तों ने निकाली। जिसमें गुरुग्राम के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।



