Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 13 मार्च। गुरुग्राम पुलिस होली पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिना नंबर प्लेट वाले 25 वाहनों को जब्त किया है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण हितेश यादव के निर्देशानुसार व सहायक पुलिस आयुक्त बदशाहपुर सुरेंद्र फोगाट की देखरेख में और
सेक्टर-65 थाना प्रभारी अजयवीर के नेतृत्व में 56 पुलिसकर्मियों की कुल 28 टीमें गठित की गई। प्रत्येक पुलिस टीम में 2 पुलिसकर्मी शामिल किए गए और इन सभी 28 पुलिस टीमों द्वारा थाना सेक्टर-65 के क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की चैकिंग की गई।
प्रभावी रूप से चैकिंग करते हुए पुलिस को कुल 25 वाहन बिना नंबर प्लेट के मिले। जिसके बाद चालान करने के बाद वाहनों को जब्त कर लिया गया।



