Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 8 नवंबर। गुरुग्राम नगर निगम ने शुक्रवार को गुरु द्रोणाचार्य मंदिर की ऐतिहासिक जमीन को कब्जा मुक्त करवा लिया। यहां पार्क के रास्ते पर हो रखे अवैध निर्माणों को पीले पंजे ने गिरा दिया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट आर.के. मोंगिया के नेतृत्व में भीम नगर और सुभाष नगर तालाब मार्ग में अनधिकृत और अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान चलाया गया। निगम के पीले पंजे ने ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान मार्ग में किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता अंकित कपूर भी मौजूद रहे।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट आर.के. मोंगिया ने बताया कि मार्ग अब साफ हो गया है और जनता के उपयोग के लिए इसे सुलभ बना दिया गया है।



