Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 9 दिसंबर। गुरुग्राम पुलिस नए साल के आगमन को देखते हुए पूरी तरह से तैयार है। गुरुग्राम पुलिस आयुक्त ने कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत रखने के लिए ने सभी पुलिस टीमों को आदेश दिए दिए। जिसके तहत नाइट क्लबों और बार में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाएगी। सुरक्षा में चूक मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
▪️गुरुग्राम पुलिस द्वारा शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक एवं विशेष सुरक्षा प्रबंधक किए गए हैं। हाल ही में गोवा के एक नाइट क्लब में हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने जिले के सभी सभी डीसीपी, एसीपी, एसएचओ और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट, प्रभावी एवं सख्त निर्देश दिए हैं।
▪️पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार शहर के सभी बार, क्लब एवं वे रेस्टोरेंट जो देर रात तक संचालित रहते हैं अथवा जहां पार्टियों का आयोजन होता है, उनकी व्यापक चेकिंग प्रारंभ कर दी गई है। चैकिंग के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए हैं…
– सभी प्रतिष्ठानों का व्यक्तिगत निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए।
– प्रवेश एवं निकास द्वार सुरक्षित, व्यवस्थित और पर्याप्त चौड़े हों।
– आने-जाने वाले व्यक्तियों की सख्त फ्रिस्किंग की जाए।
– सभी प्रतिष्ठानों में इमरजेंसी एग्जिट/रूट स्पष्ट, खुला और उपयोग योग्य होना जरूरी है।
– सुरक्षा मानकों की जानकारी संचालकों एवं आमजन को जागरूकता के रूप में उपलब्ध कराई जाए।
▪️गुरुग्राम पुलिस की इस कार्यवाही का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले स्थानों में किसी भी संभावित दुर्घटना या अव्यवस्था को समय रहते रोकना है।
▪️पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार गुरुग्राम के सभी 36 पुलिस थानों द्वारा इस विशेष सुरक्षा प्रबन्धन के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय रूप से लगाया गया है। जोन और थाना स्तर पर सुरक्षा ड्यूटी का पुनर्गठन भी किया गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
▪️निर्देशानुसार जो भी बार, क्लब, होटल या रेस्टोरेंट सुरक्षा मानकों, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट प्वाइंट, अनुमत क्षमता व अन्य अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध पुलिस द्वारा तत्पर नोटिस जारी किए जाएंगे और आवश्यकतानुसार कड़े दंडात्मक/कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
▪️इस साल की विदाई व नए साल के स्वागत पर 3000 पुलिस कर्मियों की विशेष तैनातीः नववर्ष के जश्न के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़, कार्यक्रमों और नाइटलाइफ को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने विशेष सुरक्षा योजना तैयार की है-
– लगभग 3000 पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थलों, मुख्य सड़कों, बाजारों, बार/क्लब क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर तैनात किया जाएगा।
– सभी डीएसपी और एसएचओ स्वयं फील्ड में रहकर सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे।
– लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि गुरुग्राम में आने वाले प्रत्येक नागरिक और आगंतुक को सुरक्षित वातावरण में नववर्ष का स्वागत करने का अवसर मिले।
▪️हुड़दंग, स्टंट और रोड रेज पर जीरो टॉलरेंस नीतिः शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि…
– कोई भी व्यक्ति यदि हुड़दंग, नशे में उपद्रव, स्टंट, रोड रेज या सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी।
– गंभीर मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गुरुग्राम पुलिस नागरिकों, पार्टी आयोजकों और प्रतिष्ठान संचालकों से अपील करती है कि सभी लोग कानून का पालन करें, जिम्मेदाराना व्यवहार करते हुए उत्सव मनाएं, किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था या दुर्घटना की आशंका होने पर तुरंत 112 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। गुरुग्राम पुलिस शहरवासियों को एक सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।




