
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 19 फरवरी। गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में मतदान से पहले ही भाजपा का खाता खुल गया है। वॉर्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया है।
वार्ड 22 में भाजपा की टिकट पर विकास यादव चुनाव मैदान में थे। यहां से दूसरा प्रत्याशी भी यादव था। जिससे क्षेत्र में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता। परंतु निर्दलीय ने विकास यादव के लिए खुला मैदान छोड़ दिया। अब मतदान से पहले 36 पार्षदों वाली गुरुग्राम नगर निगम में भाजपा रणनीतिक तौर पर निर्विरोध एक सीट जीतकर अपनी प्रमुख विरोधी पार्टी कांग्रेस से आगे हो गई है।