
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 3 मार्च। पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का कल देर रात निधन हो गया। सतपाल सांगवान मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने देर रात 3 बजे अंतिम सांस ली।
सतपाल सांगवान की पार्थिव देह को यहां से दादरी ले जाया गया है। वहां पर उनकी पार्थिव देह को लोगों के दर्शनों के लिए रखा जाएगा। वहीं, दोपहर बाद उनके पैतृक गांव चंदेनी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान के पिता सतपाल सांगवान काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह साल 1996 व 2009 में दादरी से विधायक बने थे। सतपाल सांगवान ने लगातार 6 बार दादरी से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। सतपाल सांगवान भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में सहकारिता मंत्री भी रहे थे।