Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 9 दिसंबर। गुरुग्राम पुलिस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप लाठिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। 41 वर्षीय गैंगस्टर दिल्ली में छिपा बैठा था। वह हरियाणा के 4 जिलों में हत्या कर चुका है। उसपर दिल्ली-NCR में हत्या, लूट, फिरौती कई मामले दर्ज है। गुरुग्राम की एक अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर रखा है।
पुलिस ने उसके गैजेट्स सर्विलांस पर लगा रखे थे और तकनीकी का प्रयोग करते हुए पुलिस ने उसे दिल्ली से पकड़ लिया। वह मूल रूप से सोनीपत जिले के लाठ गांव का रहने वाला है। इसी वजह से वह अपने गैंग में लाठिया नाम से पहचाना जाता है। गुरुग्राम जिला कोर्ट ने उसे भगौड़ा भी घोषित कर रखा था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को कई अनसुलझे मामलों में नए सुराग मिलने की उम्मीद है।
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, 18 दिसंबर 2022 को सुखराली के सामुदायिक केंद्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में वह अपने साथियों समेत घूम रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन संदीप मौके का फायदा उठाकर भाग गया था। पुलिस ने उसके साथियों से छह पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए थे। उसी दिन थाना सेक्टर-17/18 में आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
फरार संदीप उर्फ लाठिया की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। पुलिस के आवेदन पर कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। लंबी खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के बाद आखिरकार दिल्ली में उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद सेक्टर-17/18 थाने की टीम ने उसे पकड़ लिया। है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संदीप उर्फ लाठिया कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह फरारी के दौरान दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में छिपता फिर रहा था। पुलिस के मुताबिक, 11 गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल संदीप उर्फ लाठिया लंबे समय से अंतर-राज्यीय हथियारबंद गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है।
उसने साल 2013 में विनोद निवासी मुंडलाना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वर्ष 2013 में विक्की निवासी ऐंचरा जिला जींद, 2013 में गजराज निवासी झज्जर की गोली मारकर हत्या की थी। 2017 में गांव लाखनमाजरा जिला रोहतक से एक युवक का अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती की मांगी थी। 2017 में गांव बरोणा के एक फौजी की गोली मारकर हत्या करने का भी आरोप है। जनवरी 2018 में गांव लाठ के नजदीक पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने की घटनाओं को अंजाम दिया था।
उसपर दर्ज मामले…
1. अभियोग संख्या 08, दिनांक 09-01-2018 धारा: 307/186/353/34 IPC, 25 Arms Act थाना: सदर गोहाना, सोनीपत।
2. अभियोग संख्या 67, वर्ष 2011 धारा: 307/450/34 IPC, थाना: मुरथल, सोनीपत।
3. अभियोग संख्या 77, वर्ष 2013 धारा: 307/186/353/34 IPC, 25 Arms Act थाना: गोहाना, सोनीपत।
4. अभियोग संख्या 389, वर्ष 2012 धारा: 302, 201 IPC 25 Arms Act थाना: सांपला, रोहतक।
5. अभियोग संख्या 07, वर्ष 2013 धारा: 302 /34 IPC थाना: सफीदों, जींद।
6. अभियोग संख्या 603, वर्ष 2013 धारा: 302 IPC 25 Arms Act थाना: सदर गोहाना, सोनीपत।
7. अभियोग संख्या 229, वर्ष 2017 धारा: 365 IPC थाना: लाखन माजरा , रोहतक।
8. अभियोग संख्या 472, वर्ष 2017 धारा: 379 IPC 25(1-B) Arms Act थाना: रोहतक।
9. अभियोग संख्या 324, वर्ष 2017 धारा: 302/120B/201/34 IPC and 25 arms act थाना: सिविल लाईन्स, भिवानी।
10. अभियोग संख्या 52, वर्ष 2018 धारा: 25 आर्म्स एक्ट थाना: मुरथल, सोनीपत।
11. अभियोग संख्या 60, वर्ष 2023 धारा: 353/186/307/120-B IPC and 25-2 7आर्म्स एक्ट थाना: स्पेशल सेल लोदी रोड, दिल्ली।



