Tree on Main Diving Road Sector 38/39.. Between Medanta Hospital and Stadium
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 11 मई। हरियाणा में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। राज्य के पांच जिलों में बारिश के तेज हवाएं चलीं। जिससे कई जगह पर पेड़ उखड़ गए। कहीं-कहीं ओले भी पड़े। वहीं, पांच जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं।
आज दोपहर बाद सिरसा, जींद, कैथल, भिवानी और फतेहाबाद में बारिश के साथ तेज हवाएं चली। कई जगह पर तेज आंधी में पेड़ टूट गए। वहीं पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और झज्जर में तेज हवाएं चल रही हैं।
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें हरियाणा के 7 जिलों भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, यमुनानगर, पंचकूला और अंबाला में 25 से 50 फीसदी बारिश की संभावना बताई गई है। इसके अलावा सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक और फतेहाबाद में 25 फीसदी की संभावना है।



